Sukanya Samriddhi Yojana क्या है ? इस योजना का लाभ कैसे उठाये।
'Sukanya Samriddhi Yojana क्या है ?' - नमस्कार दोस्तो स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग Hindimebest पर। आपने कभी Sukanya Samriddhi Yojana का नाम सुना होगा। पर आपको नही पता की ये क्या होता है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आये है। इस पोस्ट में हम आपको बताने वाले है की सुकन्या समृद्धि योजना क्या है ? ( What is Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi ) और हम इस योजना का लाभ कैसे उठा सकते है ?
![]() |
Sukanya Samriddhi Yojana क्या है ? इस योजना का लाभ कैसे उठाये। जानिए पूरी जानकारी हिंदी में |
दोस्तो भारत में अभी भी बहुत सारे लोग है जो की कन्या को अभी भी बोझ समझते है। वे कन्या को इसलिए बोझ समझते है क्योंकि उन्हें कन्या का पढ़ाई और खाने का खर्चा उठना पड़ता है। इसी को देखकर भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू किया था। तो चलिए दोस्तो विस्तार से सुकन्या समृद्धि योजना के बारे में जानते है....
इस पोस्ट में आप क्या पढ़ेंगे ?
- सुकन्या समृद्धि योजना क्या है ? What is Sukanya Samridhi Yojana in Hindi ?
- सुकन्या समृद्धि योजना खाता कोन खोल सकता है ? Who Can Open Sukanya Samriddhi Account ?
- सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कैसे खोले ? How To Open Sukanya Samriddhi Account
- सुकन्या समृद्धि योजना में कितनी जमा राशि से निवेश कर सकते है ?
- Sukanya Samriddhi Yojana Calculator
- सुकन्या समृद्धि खाते की राशि कब प्राप्त होगी ?
- सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर। Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate
- Conclusion
सुकन्या समृद्धि योजना क्या है ? What is Sukanya Samridhi Yojana in Hindi ?
सुकन्या समृद्धि योजना कन्या के लिए एक बचत योजना है। जिसको सरकार द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत शुरू किया था। इसलिए सरकार ने इस योजना को दिसंबर 2014 में शुरू किया था। इस योजना के द्वारा आप अपनी 10 वर्ष की आयु तक की पुत्री के लिए सुकन्या खाता ( Sukanya Account ) open करवा सकते है।
Sukanya Samriddhi Account में ब्याज ( Interest ) भी बहुत अच्छा मिलता है। और सबसे अच्छी बात की इसमे आपको कोई भी टैक्स ( Tax ) नही देना पड़ता। इसी की वजह से ये योजना इतनी आकर्षक है। और एक बात में आपको बताना चाहूँगा की ये योजना सरकार द्वारा शुरू की गयी बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की योजना का ही एक हिस्सा है।
दोस्तो कई लोग गूगल पर Sukanya Samriddhi Yojana Sbi को भी सर्च करते है। में आपको बताना चाहूँगा एसबीआई के द्वारा भी आप इस योजना में आप enroll कर सकते है। क्योंकि SBI भी ये स्कीम उपलब्ध करवाता है और आप इसके मदद से आप Sukanya Samriddhi Yojana Online भी कर सकते है।
सुकन्या समृद्धि योजना खाता कोन खोल सकता है ? Who Can Open Sukanya Samriddhi Account ?
इस योजना के अंतर्गत 10 वर्ष की आयु तक की पुत्री के नाम से खाता खोला जा सकता है। और ये खाता सिर्फ लड़कियों के लिए ही उपलब्ध है इसलिए आप लड़के का खाता नही खोल सकते।
केवल पुत्री के माता-पिता या फिर कोई कानूनी सरंक्षक ही इस कहते को खोल सकते है।
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप भारत के निवासी होने चाहिए और यह योजना अनिवासी भारतीयों के लिए उपलब्ध नही है।
सुकन्या समृद्धि योजना खाता खोलने के लिए जरूरी दस्तावेज़। Important Document To Open Sukanya Samriddhi Yojana Account।
यदि आप सुकन्या समृद्धि खाता खोलने जा रहे है तो जान लीजिये की इसके मुख्य रूप से कोंन से दस्तावेज़ लगता है जो की निम्नलिखित है :-
- पुत्री का जन्म प्रमाण पत्र ( Birth Certificate Of Daughter )
- पुत्री के माता-पिता का कोई भी पहचान प्रमाण ( Any Identity Proof Of Parents )
- माता-पिता का निवास प्रमाण ( Address Proof Of Parents )
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता कैसे खोले ? How To Open Sukanya Samriddhi Account
सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोलने के लिए आप अपने post office में जा कर Apply कर सकते है। वहां पर आपको Sukanya Samriddhi Yojana Form मिलेगा। जिस पर आपको सही-सही जानकारी भरनी है। और दस्तावेज भी लगेंगे जो मेने आपको ऊपर बतायें हुए है।
यदि आपकी पुत्री की शादी खाता खोलने के 21 साल से पहले हो जाती है तो उस कंडीशन में आप पैसे निकाल सकते है। पर हाँ आपको यह आवेदन शादी के 1 महीने पहले या 3 महीने बाद तक करना होगा।
ब्याज की गणना के लिए माह की 10 तारीख और महीने के अंत तक सबसे कम balance पेर मिलता है। तो दोस्तो में आपको यही सलाह दूंगा की आप महीने की 10 तारीख से पहले पैसे जमा कराए।
सुकन्या समृद्धि योजना में कितनी जमा राशि से निवेश कर सकते है ?
Sukanya Samriddhi Yojana का खाता न्यूनतम 250 रुपए से खोल जा सकता है। और एक खाते में अधिकतम 1.5 लाख रुपए प्रति वित्तिय वर्ष जमा करवा सकते है। इसके अलावा कुछ bank आपको सुकन्या खाते में online निवेश भी कर सकते है।Sukanya Samriddhi Yojana Calculator
दोस्तो इस कैलकुलेटर की मदद से आप maturity rate का अंदाज़ा लगा सकते है। पर इसका बिल्कुल स्टीक रेट मालूम नही कर सकते क्योंकि इसका interest rate बदलता रहता है। एयर ये अनुमान लगाना मुश्किल है कि आगे ब्याज दर क्या होगा। आप चाहे तो अपनी तरफ से ब्याज दर बदल कर भी maturity rate calculate के सकते है।
सुकन्या समृद्धि खाते की राशि कब प्राप्त होगी ?
खाता खोलने के 21 वर्ष पूरे होने के बाद आपको खाते की राशि मिल जाएगी। इसका मतलब की यदि आपने 20 April 2020 को खाता खोला है, तो आपको 20 April 2041 को खाते की राशि मिल जाएगी। लेकिन 21 वर्ष पूरे होने के बाद सुकन्या समृद्धि खाते में आपको कोई ब्याज नही मिलेगा।यदि आपकी पुत्री की शादी खाता खोलने के 21 साल से पहले हो जाती है तो उस कंडीशन में आप पैसे निकाल सकते है। पर हाँ आपको यह आवेदन शादी के 1 महीने पहले या 3 महीने बाद तक करना होगा।
सुकन्या समृद्धि योजना ब्याज दर। Sukanya Samriddhi Yojana Interest Rate
हर 3 महीने में वित्त मंत्रालय, भारत सरकार ब्याज दर बदल देती है। जिस ब्याज दर की घोषणा की जाती है उसमे 3 महीने के अंदर आपकी जमा राशि पेर आपको वही ब्याज मिलेगा।ब्याज की गणना के लिए माह की 10 तारीख और महीने के अंत तक सबसे कम balance पेर मिलता है। तो दोस्तो में आपको यही सलाह दूंगा की आप महीने की 10 तारीख से पहले पैसे जमा कराए।
Conclusion
दोस्तो इस पोस्ट में मैने आपको सम्पूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है कि आखिर सुकन्या समृद्धि योजना क्या है ? मुझे पूरी आशा है कि आपके मन मे अब इस योजना के बारे में कोई भी डाउट नही रह होगा। अगर अभी भी कोई डाउट है तो आप हमें Comment के माध्यम से बता सकते है।
और यदि पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर share करे ताकि उनको की इसके बारे में ज्ञान मिल सके।
धन्यवाद !!!!
Please confirm